सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flight Confirmation Mandatory for Hajj 2026; April 15 is the Deadline

Roorkee News: हज-2026 के लिए फ्लाइट कंफर्मेशन अनिवार्य, 15 अप्रैल अंतिम तिथि

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Flight Confirmation Mandatory for Hajj 2026; April 15 is the Deadline
विज्ञापन

Trending Videos
हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज-2026 पर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए फ्लाइट बुकिंग की अनिवार्य पुष्टि के लिए सर्कुलर जारी किया है। जारी निर्देशों के अनुसार सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी आवंटित उड़ान की ऑनलाइन पुष्टि 15 अप्रैल तक हर हाल में करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद फ्लाइट में किसी भी प्रकार के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नही किया जाएगा।

हज समिति के ईओ मो आरिफ ने बताया कि सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि फ्लाइट बुकिंग की पुष्टि तभी मान्य होगी जब हज राशि का पूर्ण भुगतान और सभी बकाया देय का निस्तारण किया जा चुका हो। यह प्रक्रिया हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी करने के लिए अनिवार्य रखी गई है। हज यात्री अपनी बुकिंग की पुष्टि हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल या हज सुविधा एप के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुष्टि के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ एंबार्केशन प्वाइंट पर हज किट प्राप्त करते समय जमा करना अनिवार्य होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर में सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हज समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि सभी यात्री समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें। हज कमेटी के ईओ ने यात्रियों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी फ्लाइट कंफर्मेशन की प्रक्रिया पूरी कर किसी भी असुविधा से बचें।

हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि यात्रियों को अपनी फ्लाइट से 24 घंटे पहले हज मंजिल तुर्कमान गेट, दिल्ली पहुंचना होगा, जहां पासपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें सामान उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लाइट कंफर्म होने की सूचना यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed