सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Maninder Buttar's performance captivated the audience

Roorkee News: मनिंदर भुट्टर की प्रस्तुति ने बांधा समां

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Maninder Buttar's performance captivated the audience
विज्ञापन
हरिद्वार विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव उत्कर्ष-2026 का समापन प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर ने अपने सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति से हुआ। इस दौरान छात्र जमकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता, नीरू गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, नितिका बंसल, मास्टर सूर्यांश, यूनिवर्सिटी एडवाइजर डॉ. रमा भार्गव एवं प्रो वीसी डॉ. आदेश आर्य ने किया। संगीत संध्या के दौरान मनिंदर भुट्टर की मधुर आवाज और आकर्षक मंच प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में संगीत और ऊर्जा का ऐसा माहौल बना कि छात्र, शिक्षक एवं स्टाफ सभी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए। इस दौरान विवि के अध्यक्ष एसके गुप्ता का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस मौके पर डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डॉ. रविंद्र सैनी, संजना सिंह, निशा धीमान, जितेंद्र चौधरी, डॉ. रविंद्र आर्य, डॉ. रोशन ठाकुर, प्रो. प्रज्ज्वल चौधरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed