फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   78 development proposals approved at the Imlikheda Nagar Panchayat board meeting

Roorkee News: इमलीखेड़ा नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 78 विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Thu, 30 Jul 2026 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
78 development proposals approved at the Imlikheda Nagar Panchayat board meeting
नगर पंचायत इमलीखेड़ा की तीसरी बोर्ड बैठक में विकास और जनहित से जुड़े 78 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 80 प्रस्ताव रखे गए थे जिनमें से दो प्रस्ताव नगर पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर स्वीकृत नहीं हो सके। मंजूर प्रस्तावों के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी, गोशाला संचालन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि बोर्ड बैठक इमलीखेड़ा के विकास की रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। जिन 78 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है उन्हें जल्द धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि नगरवासियों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बैठक में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गोशाला निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।

जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान, सभासद पवन रोड, रोशन लाल, नितिन ठाकुर, सोनिया सैनी, सचिन पाल, पूनम देवी, अभिषेक और मेहरबान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed