{"_id":"69c4252905595fef010558bd","slug":"a-bloody-road-dispute-led-to-a-deadly-attack-on-a-young-man-after-he-entered-his-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-930780-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा में रास्ते के विवाद में एक सगे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दूसरे भाई के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई इकबाल ने घर के रास्ते पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में अफजाल ने पूर्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से शिकायत की थी जिससे इकबाल और उसका परिवार रंजिश रखने लगा था। 17 मार्च की शाम को आरोपी इकबाल और उसकी पत्नी खुर्शीदा ने छत से गाली-गलौज व पथराव किया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
18 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे फिर से गाली-गलौज शुरू हुई। विरोध करने पर इकबाल, उसके बेटे शोएब और सुहेल लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने अफजाल के सिर पर भारी प्रहार किया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव के लिए आए भाई इकराम और इखलाक ने किसी तरह अफजाल की जान बचाई। आरोप है कि हमलावर जाते समय धमकी दे गए कि यदि प्रशासन से की गई शिकायत वापस नहीं ली तो उसे जान से मार देंगे। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos