{"_id":"69ce76fc9f4a233b5b0482cf","slug":"a-dumper-full-of-mining-material-overturned-breaking-electric-poles-roorkee-news-c-5-1-drn1027-936547-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खनन सामग्री से भरा डंपर पलटा, बिजली के खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खनन सामग्री से भरा डंपर पलटा, बिजली के खंभे टूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ओवरलोड खनन सामग्री का डंपर रहीमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर के पास पलट गया। गनीमत रही कि घर के लोगों की दुर्घटना में जान बच गई। इस बीच डंपर की टक्कर से तीन खंभे टूट गए। प्रहलादपुर गांव के पास सिडकुल जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। घर स्वामी ने दुर्घटना की जानकारी खानपुर पुलिस को दी।
थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव निवासी नितिन चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात खनन सामग्री से भरा डंपर घर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि घर के पास एक गड्ढा था जिसकी वजह से डंपर उनके घर में नहीं घुसा वरना घर में सो रहा परिवार बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता था। उन्होंने बताया कि डंपर की टक्कर से सीमेंट का पोल चकनाचूर हो गया जबकि लोहे के दो खंभे धराशायी हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि डंपर का चालक सो रहा था और हेल्पर ने वाहन को दौड़ा रखा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन स्वामी चालक और हेल्पर को लेकर मौके से फरार हो गया था। ग्रामीण नितिन कुमार, बिरम सिंह, सेठपाल सिंह एडवोकेट, संदीप कुमार, जोगिंदर और नरेश आदि ने बताया कि कहा कि पुलिस को तहरीर दी जा रही है ताकि डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई हो सके। थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos