सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police are working to arrest the dumper driver

Roorkee News: डंपर चालक को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Police are working to arrest the dumper driver
विज्ञापन
झबरेड़ा। डंपर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। सहारनपुर जिले के खेड़ा मुगल निवासी शहजाद, साजिद व जावेद बृहस्पतिवार की देर रात काम करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। झबरेड़ा कस्बा के नजदीक पहुंचते ही उनकी बाइक एक डंपर की चपेट में आ गई थी। जिसमें शहजाद, साजिद व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की अस्पताल भिजवाया था। जहां पर चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, डंपर चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया था। मृतक के परिजन जावेद ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने चालक की खोजबीन करने में पूरी ताकत झोंक दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपी चालक जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed