{"_id":"69d26f4d4358fa7219002f34","slug":"a-mother-and-son-were-beaten-up-for-demanding-the-return-of-a-fodder-cutting-machine-injuring-several-others-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-153301-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चारा काटने की मशीन वापस मांगने पर पीटा, मां-बेटे समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चारा काटने की मशीन वापस मांगने पर पीटा, मां-बेटे समेत कई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन मांगने पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
खानपुर। मिर्जापुर गांव में घास काटने के लिए दी मशीन वापस मांगने पर एक पक्ष के मां बेटे समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी सुंदर पुत्र सुखराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई की पत्नी सज्जो ने अपनी चारा काटने की मशीन शेषराज को घास काटने के लिए दी थी। जब 28 मार्च को सज्जो अपने पुत्र बृजेश के साथ चारा काटने के लिए अपनी मशीन वापस लेने के लिए गई तो वहां मौजूद शेषराज, उसके बेटे दिलीप व पंकज ने उन्हें मशीन देने से मना कर दिया। जब इन्होंने मशीन मांगी तो उन्होंने दोनों मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जब सज्जो घर जा रही थी तब शेषराज, द्विलीप, मिंटू, मिथुन छोटा, टिंकू, धर्मेंद्र और पंकज ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos