सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity Employees Union meeting on regularization of UPNL employees

Roorkee News: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बिजली कर्मचारी संघ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity Employees Union meeting on regularization of UPNL employees
विज्ञापन
- शासनादेश के विरोध में जताया रोष, मांगें न मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर शासन द्वारा जारी आदेश का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता दीपक शांडिल्य ने की जबकि संचालन मयंक चौहान ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण के स्थान पर दोबारा एग्रीमेंट किए जाने के शासनादेश पर कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से सकारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी को पत्र प्रेषित किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश में संशोधन कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में कुलदीप शर्मा, मुकेश वर्मा, सर्वेश कुमार, नीरज कपिल, विकास गुप्ता, पंकज वर्मा, सचिन चौहान, निर्भय कुमार, विजेंद्र कुमार, आलोक शांडिल्य, दीपक थापा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed