सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU Tomar holds condolence meeting on Divyanshu's murder

Roorkee News: दिव्यांशु हत्याकांड पर भाकियू तोमर की शोक सभा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
BKU Tomar holds condolence meeting on Divyanshu's murder
विज्ञापन
जल्द गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के दिल्ली रोड स्थित आवास पर आयोजित शोक सभा में दिव्यांशु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिव्यांशु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सुमित उपाध्याय ने कहा कि इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने घटना को जघन्य बताते हुए कहा कि 11 दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिला अध्यक्ष यूनूस प्रधान ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और सरकार से उचित मुआवजे की मांग करता है। युवा जिला अध्यक्ष तौसीफ खान ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सुमित उपाध्याय ने बताया कि छह अप्रैल को संगठन का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। इस मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed