{"_id":"6a285df0fbaca02a1008f3a6","slug":"a-family-was-attacked-while-cleaning-their-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991951-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर की सफाई करने पहुंचे परिवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर की सफाई करने पहुंचे परिवार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर की साफ-सफाई करने आए परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भोवावाली गांव निवासी ऋतु ने तहरीर देकर बताया कि 8 जून को वह अपनी छोटी बहन तनु व माता-पिता के साथ रायसी स्थित अपने मकान की सफाई करने के लिए गए थे। जब वह मकान पर पहुंचे तभी यहां पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी राहुल, विशाल, संदीप व जय सिंह निवासी ग्राम रायसी कोतवाली लक्सर ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें भी थप्पड़ मारे। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने बीच बचाव कराया। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos