{"_id":"6a285dc0c853d803740e861c","slug":"administrations-jcb-roared-on-laksar-govardhanpur-road-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991949-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर-गोवर्धनपुर मार्ग पर गरजी प्रशासन की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर-गोवर्धनपुर मार्ग पर गरजी प्रशासन की जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नगर के गोवर्धनपुर मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान राजमार्ग के किनारे और निकासी नालों पर हुए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण करने वालों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर जनपद भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लक्सर तहसील प्रशासन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने तहसीलदार दीवान सिंह राणा और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल के साथ नगर के गोवर्धनपुर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 35 से अधिक स्थानों पर राजमार्ग और निकासी नाले नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया।
इस दौरान दुकानों के बाहर सामान आदि लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस दौरान एएन खाती, मोहम्मद गुलशनव्वर, सुरेंद्र झा सहित तहसील प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos