{"_id":"6a285e391126fa9ab6059bd4","slug":"tension-in-dhadeki-village-due-to-alleged-firing-in-a-land-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991952-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ढाढेकी गांव में भूमि विवाद में फायरिंग केे आरोप से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ढाढेकी गांव में भूमि विवाद में फायरिंग केे आरोप से तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढाढेकी गांव में चल रहे भूमि विवाद के मामले में फायरिंग की घटनाओं के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष की ओर फायरिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अब दोनों पक्षों की ओर से एक बार फिर फायरिंग के आरोप लगाए गए हैं।
लक्सर कोतवाली के ढाढेकी गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। बीते एक माह में दोनों पक्ष कई बार आमने - सामने आ चुके हैं। इस दौरान खेत में खड़ी फसल नष्ट करने और हमला व फायरिंग के भी आरोप दोनों ओर से लगाए गए हैं। मामले में धर्म सिंह की ओर से पांच मई को 9 लोगों, अरुण ने छह मई को 10 लोगों, नाथीराम ने छह जून को अज्ञात और ब्रिजेश ने सात जून को 8 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस बीच सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद और फायरिंग के आरोपों से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। फायरिंग को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। निगरानी बढ़ाने के साथ मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos