{"_id":"698360d687a443e0730a217b","slug":"a-power-outage-caused-by-a-breakdown-left-one-lakh-people-without-electricity-for-five-hours-roorkee-news-c-5-1-drn1027-894242-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ब्रेक डाउन से पांच घंटे बत्ती गुल, एक लाख लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ब्रेक डाउन से पांच घंटे बत्ती गुल, एक लाख लोग प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक डाउन होने से शहर और देहात क्षेत्र की एक लाख आबादी को कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों को इस बीच पानी की किल्लत भी महसूस हुई। शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कलियर की ओर से 33केवी लाइन हरिद्वार रोड स्थित ब्रहमपुर बिजलीघर में जुड़ रही है। यहां से शहर और देहात के रहमतपुर, भारापुर भौंरी, मरगूबपुर, मुस्तफाबाद, हरिद्वार रोड, बेलड़ा, शंकरपुरी, कोर कॉलेज, दुर्गा कॉलोनी, भंगेडी, ढंडेरी ख्वाजगीपुर, ब्रहमपुर, खंजरपुर फीडर से संबंधित आसपास के क्षेत्रों को बिजली सप्लाई हो रही है।
बुधवार दोपहर दो बजे के बाद हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से ब्रेक डाउन हो गया। इससे करीब एक लाख से अधिक की आबादी की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। तीन घंटे बाद बिजली को चालू किया तो फिर एक जंपर में भी दिक्कत हो गई। इस बीच कई घंटे बिजली गुल होने से लोगों के घर और दुकानों के काम समय पर नहीं हो पाए। एसई विवेक राजपूत का कहना है कि ब्रहमपुर बिजलीघर बंद होने से उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Trending Videos