फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A report was filed for misbehaving with a woman on the pretext of giving her a lift

Roorkee News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से बदसलूकी में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A report was filed for misbehaving with a woman on the pretext of giving her a lift
बाजार जा रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने खेत में ले जाने, उसके साथ बदसलूकी करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि वह 10 अक्तूबर 2025 की शाम को वह अपने गांव से करवाचौथ का सामान खरीदने के लिए पास के दूसरे गांव में जा रही थी। इस दौरान निकट के गांव के ही आरोपी युवक ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार आरोपी रास्ते में गलत नीयत से बाइक को खेत में ले गया। उसके गलत इरादे भांपकर वह चलती बाइक से नीचे कूद गई। इस दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गलत नीयत से उसके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की इसमें उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्हाेंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसपर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब आरोपी युवक रीनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed