फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A special train will run between Veraval in Gujarat and Haridwar

Roorkee News: गुजरात के वीरावल से हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A special train will run between Veraval in Gujarat and Haridwar
रेलवे ने गुजरात के वीरावल रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। रुड़की सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन को ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09203-04 वीरावल-हरिद्वार-वीरावल विशेष ट्रेन जुलाई माह में वीरावल रेलवे स्टेशन से 7, 14, 21 और 28 जुलाई प्रत्येक मंगलवार को संचालित की जाएगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 8, 15, 22, 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को ट्रेन संचालित होगी। दोनों ओर से 4 - 4 फेरे संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन वीरावल से शाम 4ः15 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8ः40 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से रात 9ः30 पर रवाना होकर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 9ः45 पर वीरावल पहुंचेगी।
विज्ञापन

जूनागढ़, जेतलासार, दासा, ढोला रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, रुड़की आदि कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को मिला विस्तार
रेलवे ने दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तार दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट जंक्शन - आनंद विहार टर्मिनल 24 से 31 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को कुल तीन फेरे, 05580 आनंद विहार टर्मिनल - पूर्णिया कोर्ट जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को तीन फेरे संचालित किए जाएंगें। इसके अलावा 05575 सहरसा - आनंद विहार टर्मिनल 28 जुलाई मंगलवार और 05576 आनंद विहार टर्मिनल - सहरसा 30 जुलाई बृहस्पतिवार को दोनों ओर से एक - एक फेरा संचालित किया जाएगा।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed