फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man returning with his mother and sister was ambushed and fired upon

Roorkee News: मां और बहन के साथ लौट रहे युवक पर घात लगाकर हमला, फायरिंग

Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man returning with his mother and sister was ambushed and fired upon
मां और बहन के साथ बाइक से लौट रहे मोहम्मदपुर उर्फ झींवरहेड़ी गांव निवासी महक पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए महक की पिटाई की।
विज्ञापन


उसे बचाने का प्रयास कर रही युवती और महिला की भी पिटाई की गई। इसमें महिला घायल हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से उसपर फायर भी किया। आसपास के ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके पर तमंचा, मोबाइल फोन और बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महक ने शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपनी मां बबली देवी और बहन मोहिनी के साथ हरचंदपुर गांव में चिकित्सक के यहां से दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे। मोहिनी का छह माह का बेटा भी उसकी गोद में था। पीतपुर गांव में निजी स्कूल के पास पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी विकास सैनी व अश्वनी निवासी ग्राम चिड़ियापुर और आदित्य निवासी ग्राम सीधडू ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से उनकी पिटाई की। उसे बचाने पर उनकी मां और बहन की भी पिटाई की गई। उनकी मां घायल हो गई। आरोप है कि विकास ने जान से मारने की नीयत से उनपर तमंचे से गोली चला दी। इसमें वह बाल - बाल बच गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी तमंचा, मोबाइल फोन और बाइक छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। महक की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed