फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of rape sent to jail

Roorkee News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 31 Jul 2026 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape sent to jail
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कलियर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 27 जुलाई को कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र निवासी एक युवक ने वर्ष 2020 से उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed