{"_id":"6a6ba2c850703ca1200f057c","slug":"rpf-maintains-strict-vigil-over-65-km-railway-track-53-personnel-deployed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1030930-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 65 किमी रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ की कड़ी निगरानी, 53 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 65 किमी रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ की कड़ी निगरानी, 53 जवान तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रुड़की रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक बलियाखेड़ी स्टेशन से रुड़की क्षेत्र के लंढौरा तक करीब 65 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर 53 जवानों की तैनाती की गई है। जवान लगातार ट्रैक की सर्चिंग कर रहे हैं और संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ सभी रेलवे क्रॉसिंग प्वाइंट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जरा सी लापरवाही से अक्सर रेलवे ट्रैक की क्राॅसिंग करते कई लोग अपनी जान गंवा जा चुके हैं। कांवड़ यात्रा में इस तरफ की कोई अप्रिय घटना न हो पाए इसलिए ट्रैक पर निगरानी के विशेष निर्देश मिले हैं। ढंडेरा और लंढौरा के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग प्वाइंट को संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
आरपीएफ की टीमें नियमित रूप से ट्रैक का निरीक्षण कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी खतरे को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रुड़की रेलवे स्टेशन की आरपीएफ के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए ट्रैक, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी जवानों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।