फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Amanatgarh service lane in poor condition amidst Kanwar Yatra

Roorkee News: कांवड़ यात्रा के बीच अमानतगढ़ सर्विस लेन बदहाल

Fri, 31 Jul 2026 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amanatgarh service lane in poor condition amidst Kanwar Yatra
देहरादून हाईवे पर अमानतगढ़ के समीप बनी सर्विस लेन पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन सर्विस लेन की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहन सड़क की सतह से नीचे तक झटके खाते हुए गुजर रहे हैं जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सर्विस लेन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कांवड़ यात्रा के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए अमानतगढ़ स्थित सर्विस लेन के गहरे गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed