फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Long traffic jam on three sides of Military Chowk

Roorkee News: मिलिट्री चौक के तीन ओर लगा लंबा जाम

Fri, 31 Jul 2026 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jam on three sides of Military Chowk
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में किए गए बदलावों का असर अब शहर की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्तों के संचालन और गंगनहर पार करने वाले अधिकांश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाए जाने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों का दबाव मिलिट्री चौक पर केंद्रित हो गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत मिलिट्री चौक के तीनों ओर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को महज 200 मीटर की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट तक का समय लग गया। चौक पर लगातार वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई बार यातायात पूरी तरह रेंगता नजर आया। जाम के कारण स्थानीय लोगों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कांवड़ियों की संख्या में और वृद्धि होना बाकी है।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले दिनों में वाहनों का दबाव और बढ़ सकता है। यदि वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। पुलिस और प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बढ़ते दबाव के कारण चुनौती लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed