फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of murder of missing youth; protest held over lack of action

Roorkee News: लापता युवक की हत्या का आरोप, कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murder of missing youth; protest held over lack of action
शेरपुर बेला गांव से 20 दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव निवासी लाल सिंह के पुत्र प्रमोद सैनी 16 जून को घर से हरियाणा के एक किसान की ओर से बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में ली गई कृषि भूमि की देखरेख के लिए निकले थे लेकिन वह नहीं लौटे। उनके भाई विनोद कुमार ने मंडावर थाने में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इस पर 19 जून को गुमशुदगी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि 27 जून को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर वन विभाग की भूमि में मिले नर कंकाल की पहचान उन्होंने कपड़ों और दांतों के आधार पर प्रमोद सैनी के रूप में की।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस ने अब तक डीएनए परीक्षण नहीं कराया है। इससे परिजन अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने और मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लक्सर के सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल से बरामद हड्डियों और अन्य अवशेषों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे एक ही व्यक्ति के हैं या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई उसी थाने से होगी जहां से अपराध की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed