{"_id":"69f1f3d0fec9c8b9020b5920","slug":"another-incident-of-oil-theft-from-an-electric-transformer-fir-filed-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-154413-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फिर हुई विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फिर हुई विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले ही पुलिस ने पकड़ा था आरोपी, साथी हो गए थे फरार
लक्सर। चोरों ने निरंजनपुर गांव में एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से एक बार फिर तेल की चोरी कर ली। सुबह खेत में पहुंचने पर किसान को चोरी का पता लगा। इसके बाद किसान ने विभाग को सूचना दी। दो सप्ताह पूर्व ही पुलिस ने रायसी क्षेत्र में तेल चोरी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 240 लीटर से अधिक तेल बरामद किया था। उसके दो साथी कार मौके पर छोड़कर भाग निकले थे।
मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंत मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि निरंजनपुर गांव निवासी किसान मोहकम सिंह के खेत में ट्यूबवैल के लिए 25केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। चोरों ने ट्रांसफार्मर को काटकर सारा तेल चोरी कर लिया जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते विभाग को नुकसान उठाना पड़ा है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
-- -- -
विद्युत ट्रांसफार्मर और तार की सुरक्षा में जाग रहे किसान
एक साल में 30 से अधिक वारदातें, शातिर अंदाज में देते हैं वारदात को अंजाम
राजीव नामदेव
लक्सर। महज टायर ट्यूब से बने ग्लब्स और लोहे के एक ब्लेड के भरोसे शातिर चोर 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर ले रहे हैं। तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले इन चोरो ने ग्रामीण, पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की नाक में दम कर रखा है। बीते करीब एक साल में विद्युत व मोटर तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किए जाने की 30 से अधिक वारदातें क्षेत्र में सामने आई हैं। रायसी, निरंजनपुर, महाराजपुर, मुंडाखेड़ा गांवों में चोर अधिक सक्रिय हैं। स्थानीय किसानों के साथ इन इलाकों में बाहरी लोगों ने भी जमीनें खरीदी हैं जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं रहता। दो सप्ताह पहले ही पुलिस ने तेल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है लेकिन बावजूद इसके घटनाएं थम नहीं रही हैं। आलम यह है कि किसानों को रातभर जागकर खेतों में लगे ट्रांसफार्मर और तार की सुरक्षा करनी पड़ रही है।
-- -
7 से 8 रुपये लीटर बिक जाता है तेल
लक्सर। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि ट्यूबवैल पर लगने वाले 25केवीए के ट्रांसफार्मर में 20 लीटर तेल होता है। 400केवीए के ट्रांसफार्मर में 100 लीटर तक तेल होता है। विभाग को इसकी कीमत करीब 12 रुपये चुकानी होती है चोर इसे 7 से 8 रुपये लीटर तक बाजार में बेच देते हैं। इसी तरह इंसुलेटेड विद्युत तार विभाग को 17 - 18 रुपये प्रति मीटर पर मिलता है। चोर इसे टुकड़ों में काटकर 2 रुपये प्रतिकिलो तक बेच देते हैं। चोरी की घटनाओं से विभाग को हर साल लाखों के राजस्व की हानि उठानी पड़ती है। एसडीओ अमीचंद ने बताया कि घटनास्थल पर ऐसे ग्लब्स और ब्लेड़ मिल चुके हैं।
Trending Videos