सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police raided bars and restaurants that remained open late into the night.

Roorkee News: देर रात तक खुले बार-रेस्टोरेंटों पर पुलिस ने मारे छापे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Police raided bars and restaurants that remained open late into the night.
हरिद्वार हाईवे पर देर रात रेस्टोरेंट खुलने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने मौके पर मिले 
विज्ञापन
- चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, डीजे उपकरण व लैपटॉप कब्जे में लिए
Trending Videos

रुड़की। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार देर रात सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शहर से सटे चार बार और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में निर्धारित समय के बाद भी प्रतिष्ठान खुले पाए गए और तेज आवाज में डीजे बजता मिला। पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित बेलड़ा के पास रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट पर छापा मारकर उसे बंद कराया। इसके अलावा एरोमेटिक रेस्टोरेंट माजरा, एसडीएम चौक के पास सेंटरोज रेस्टोरेंट और आईआईटी रोड स्थित शराब गोदाम के निकट कैफिन कॉफी डे पर भी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर तेज ध्वनि में संगीत बजता पाया गया, जिस पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। पुलिस ने मौके से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब सहित अन्य उपकरण कब्जे में लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और संचालकों को भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed