सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   More than 250 employees fell ill

Roorkee News: ढाई सौ से अधिक कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
More than 250 employees fell ill
अस्पताल में उपचार कराते फैक्टरी कर्मचारी ( संवाद )
विज्ञापन
पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत, दूषित पानी के सेवन से दिक्कत की आशंका
Trending Videos


लक्सर। स्थानीय जेके टायर फैक्टरी में 250 से अधिक कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर फैक्टरी में बनी डिस्पेंसरी में सभी कर्मचारियों का उपचार किया गया। वहीं, जिन कर्मचारियों की तबीयत अधिक खराब थी उन्हें लक्सर और हरिद्वार रेफर किया गया। फिलहाल दूषित पानी के सेवन के कारण तबीयत बिगड़ने की बात की जा रही है। प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या 250 से अधिक बताई गई है।

मंगलवार को कुछ कर्मचारी फैक्टरी के भीतर बनी डिस्पेंसरी में पेट दर्द और जी मिचलाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे जिसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ने लगी। साथ ही कर्मचारियों ने उल्टी दस्त की शिकायत भी की। इनमें फैक्टरी के कुछ अधिकारी और उनके परिजन भी शामिल थे। एक साथ 250 से अधिक कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर प्रबंधन हरकत में आ गया। फैक्टरी प्रबंधन ने जिन कर्मचारियों की तबीयत अधिक खराब थी उन्हें लक्सर और हरिद्वार के अस्पताल भेजा। इनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, कुछ को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए कर्मचारियों की संख्या 15 से अधिक बताई गई है। बुधवार को भी कुछ कर्मचारियों ने पेटदर्द की शिकायत की। गर्मी अथवा दूषित पानी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। दूषित पानी के सेवन से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर प्रबंधन ने बुधवार को बाहर से कर्मचारियों के लिए पीने का पानी मंगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जांच के लिए भेजे पानी के सैंपल

लक्सर। दूषित पानी के सेवन से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर फैक्टरी प्रबंधन ने पानी के नमूनों का जांच के लिए हरिद्वार और देहरादून की प्रयोगशाला में भेजा। प्रबंधन के अनुसार, जांच में पानी के नमूने सही पाए गए हैं। पानी में बैक्टीरिया की जांच के लिए एक सैंपल अलग से भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

--

अधिकांश कर्मचारियों को फैक्टरी में बनी डिस्पेंसरी में दवाएं दी गई हैं। जिन कर्मचारियों की तबीयत अधिक खराब थी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। स्थिति अब सामान्य है। पानी के नमूनों की जांच कराई गई है। आलोक कुमार, एचआर हेड

अस्पताल में उपचार कराते फैक्टरी कर्मचारी ( संवाद )

अस्पताल में उपचार कराते फैक्टरी कर्मचारी ( संवाद )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed