सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger over unannounced power cuts, MLAs threaten agitation

Roorkee News: अघोषित बिजली कटौती पर रोष, विधायकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anger over unannounced power cuts, MLAs threaten agitation
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती पर रोष, विधायकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
मंगलौर। एक तरफ गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मंगलौर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट ने परेशानी खड़ी कर दी है। अघोषित बिजली कटौती से कस्बावासी और ग्रामीण बुरी तरह बेहाल हो रहे हैं। आलम यह है कि कभी सुबह तो कभी रात में घंटों तक बिजली गायब रहने से न केवल पेयजल आपूर्ति ठप हो रही है बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। कुछ दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों ने एसई विवेक राजपूत के साथ लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में भी बैठक की थी। उन्होंने बताया था कि बिजली में अनियमितता के कारण पानी की आपूर्ति से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक ठप हो रही है।



ऊर्जा निगम की लापरवाही सीमा पार कर चुकी है। बिना किसी रोस्टर के घंटों बिजली काटी जा रही है। जनता टैक्स भरती है लेकिन बदले में उसे अंधेरा और उमस मिल रही है। अगर अघोषित कटौती बंद नहीं हुई, तो अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस विधायक, मंगलौर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है निगम ओवरलोडिंग का बहाना बनाकर अपनी कमियों को छिपा रहा है। सुधार न होने पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

विरेंद्र जाती, कांग्रेस विधायक, झबरेड़ा


दिनभर में 10 से 15 बार बिजली आती-जाती है। इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। दुकान पर ग्राहक बैठ नहीं पा रहे और घर में पानी की किल्लत हो गई है। अधिकारियों को फोन करो तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।अनदेखी से कस्बे के लोग गर्मी में बिना बिजली के जीवन जीने को मजबूर है।



दीप गुलाटी, व्यापारी
---------------------------

गर्मी बढ़ने के कारण अचानक लोड में वृद्धि हुई है, जिससे कुछ फीडरों पर तकनीकी समस्या आ रही है। कहीं-कहीं लाइनें गर्म होकर खराब हो रही है। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। जनता से सहयोग की अपील है।

अनुभव सैनी, एसडीओ, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed