सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike collides with tempo traveller, two youths seriously injured

Roorkee News: टेंपो ट्रैवलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tempo traveller, two youths seriously injured
विज्ञापन
बॉर्डर पर स्थित उत्तराखंड स्वागत द्वार के पास सड़क किनारे खड़े एक टेंपो ट्रैवलर में बाइक सवार दो युवक पीछे से भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।




एक टेंपो ट्रैवलर नारसन बॉर्डर पर उत्तराखंड स्वागत द्वार के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और सीधे खड़े वाहन से जा टकराए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक विक्रांत मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी नारसन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी दो दोस्तों मोंटू और निहाल निवासी रामलीला टीला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

खानपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर सादात गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया है। रविवार को खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार को सूचना मिली कि मिर्जापुर सादात गांव में एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर तस्करी करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मिर्जापुर सादात गांव में सबित कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed