{"_id":"6a0b5be83e30981d2e0e4feb","slug":"the-municipality-received-four-new-garbage-vehicles-roorkee-news-c-5-1-drn1027-974756-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नपं को मिली चार नई कूड़ा गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नपं को मिली चार नई कूड़ा गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत में लंबे समय से चली आ रही कूड़ा उठाने वाले वाहनों की किल्लत आखिरकार सोमवार को दूर हो गई। नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए चार नई गाड़ियां मिलीं है।
सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार और क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने संयुक्त रूप से गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इन्हें नगर पंचायत को समर्पित किया। गौरतलब है कि भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में काफी समय से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की कमी चल रही थी। इसके कारण समय पर वार्डों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा था।
नई गाड़ियों के आ जाने से अब क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद है। विधायक ममता राकेश और अध्यक्ष गुलबहार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ माहौल देना उनकी प्राथमिकता है। वाहनों की कमी के कारण जो दिक्कतें आ रही थीं वे अब दूर हो जाएंगी और सभी वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से भी तत्परता के साथ क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos