सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Illegal construction being done on the land of the village community is sealed

Roorkee News: ग्राम समाज की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण सील

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction being done on the land of the village community is sealed
विज्ञापन
विकासखंड नारसन के अंतर्गत आने वाले गांव शिकारपुर में ग्राम समाज की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण सोमवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम प्रधान पति की शिकायत पर की गई है। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति अपने भाई के साथ मिलकर इस अवैध निर्माण को अंजाम दे रहे थे।
Trending Videos


शिकारपुर निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति विकास चौधरी अपने भाई के साथ मिलकर गांव में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण करा रहे थे। इस मामले की भनक जब ग्राम प्रधान पति को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत फौरन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एचआरडीए के अधिकारियों की एक टीम सोमवार को पुलिस बल के साथ शिकारपुर गांव पहुंची और मौके पर निर्माण कार्य चलता पाया गया। इसके बाद टीम ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। सरकारी और ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - रिया सैनी, जेई, एचआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed