सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cross report filed in Nagla Khitab murder case

Roorkee News: नगला खिताब में जानलेवा हमला मामले में क्राॅस रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cross report filed in Nagla Khitab murder case
विज्ञापन
नगला खिताब गांव में समारोह में गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ धारदार हथियार और लाठी से हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी प्रमोद ने गांव के ही दो भाइयों कार्तिक और प्रसिद्ध पर गांव में एक समारोह के दौरान अपने पुत्र मिंटू पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अब आरोपी पक्ष की ओर से भी महिला सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अक्तूबर को आरोपी मिंटू व टिंकू, प्रमोद व पंजाब और जोनी निवासी नगला ने उनके पुत्र कार्तिक से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी रंजिश में 11 मई को जब कार्तिक गांव में अपने ताऊ के घर उनसे मिलने जा रहा था तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियार व लाठी से उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह अपने पुत्र को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। आसपास के ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed