{"_id":"6a771f081a1503b92108ad86","slug":"bodies-of-two-unidentified-youths-recovered-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-159241-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
Sat, 08 Aug 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, मौके पर जुटी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह से दो युवकों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह घटना की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह अब्दुल कलाम चौक पर स्थित एक हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन स्वास्तिक कुंज कॉलोनी के निकट आम के बाग में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का असफल प्रयास किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर मंगलौर देवबंद मार्ग पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन के निकट एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी भी उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगियों से मिलान करने में लगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने पर ही पता लग पाएगा।