{"_id":"69bed5f1674e53bf290bed74","slug":"bright-sunshine-brings-rise-in-temperature-roorkee-news-c-5-1-drn1027-927452-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चटख धूप से तापमान में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चटख धूप से तापमान में आया उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड से शनिवार सुबह चटख धूप निकले से कुछ राहत मिली। शनिवार काे तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 7 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर को हल्के बादल छाने के कारण फिर से मौसम में ठंडक पैदा हो गई।
गौरतलब है कि क्षेत्र में शुक्रवार काे दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। जहां बारिश से एक दिन पहले तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को बारिश के बाद पारा 9 डिग्री लुढ़कने के बाद 18 डिग्री रह गया। शनिवार को सुबह से ही खिली चटख धूप के बाद तापमान 25 डिग्री पहुंच गया। शाम के समय ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। ठंड के कारण कारोबार पर भी असर पड़ा है। एक दिन पहले हुई बारिश के कारण बाजारों में सूनापन छाया रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में चल रही सरसों की फसल की कटाई भी प्रभावित हुई।
Trending Videos