{"_id":"69ea692632850e8bac01b5c5","slug":"cabinet-minister-batra-inspected-the-arrangements-at-narsan-border-roorkee-news-c-5-1-drn1027-954062-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ग्राम प्रधान के पति से मांगी दस लाख की रंगदारी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ग्राम प्रधान के पति से मांगी दस लाख की रंगदारी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति से 10 लाख की रंगदारी मांगने और गोली मारकर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तमंचों से लैस होकर प्रधान के पति की हत्या के इरादे से क्षेत्र में आए थे। इससे पहले कि वह वारदात को अंजाम देते घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी ग्राम प्रधान के पति प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगते हुए रकम नहीं देने पर गोली मारकर हत्या की धमकी दी थी।
बाइक सवार लोगों के उनके आसपास मंडराने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए 22 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान और रायसी चौकी प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी। इस बीच कुछ संदिग्धों के एक बाइक से रायसी क्षेत्र में आने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात घेराबंदी कर बाइक सवार तीन आरोपियों को तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास उर्फ ठाकुर व मुराद अली निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी और आसिफ निवासी समीपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताए। आरोपी विकास के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ ठाकुर और वादी प्रवीण के बीच विवाद था। विकास ने अपने साथी मुराद के मार्फत आसिफ के साथ मिलकर प्रवीण से मोटी रकम वसूलने और उसकी हत्या की साजिश रची थी। आसिफ से उन्होंने प्रवीण को फोन कराया। रकम नहीं मिलने पर वह उसकी हत्या के इरादे से क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई करने पर प्रशंसा करते हुए शाबाशी दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X