सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car falls into ditch, driver injured

Roorkee News: कार खाई में गिरी, चालक घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, driver injured
विज्ञापन
बुग्गावाला। ग्राम बंजारेवाला निवासी संजू कुमार अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पुल के पास मोड़ पर पहुंची वहां शाइनिंग रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और अप्रोच पर सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण चालक मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग सका। वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संजीव कुमार के कंधे की हड्डी टूट गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। रात के समय मोड़ पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि पुल के अप्रोच पर मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए जाए और मोड़ पर शाइनिंग रिफ्लेक्टर व चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed