{"_id":"6a0468e4e51bb5e2ec03a758","slug":"self-defense-and-safety-tips-given-to-girl-students-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-155088-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्राओं को दिए आत्मरक्षा और सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्राओं को दिए आत्मरक्षा और सुरक्षा के टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। भारत विकास परिषद् अविरल गंगा की ओर से मैथोडिस्ट इंटरमीडिएट गर्ल्स कॉलेज में बुधवार से तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा एम कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में छात्राओं को संस्कार, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
शिविर के सोमवार में कक्षा चार की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही विपरीत परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। शाखा की सुगंध जैन और विमलेश गिरी ने महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग सुनाकर छात्राओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रांतीय महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक एडवोकेट प्रीति अग्रवाल और महिला संयोजक नीलम माधोक ने छात्राओं को मोबाइल के उपयोग के फायदे व नुकसान के प्रति जागरूक किया। बुधवार को अंतिम दिवस में कक्षा एक से तीन तक की छात्राओं को गुड और बेड टच के बारे में सरल तरीके से समझाया गया। मुख्य वक्ता सारूनिका बंसल ने बच्चों को असहज परिस्थिति में तुरंत अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी देने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन आशीष शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos