{"_id":"6a0484c45d6441774308e48b","slug":"video-roorkee-arto-cracks-down-on-driving-schools-one-institute-sealed-vehicles-seized-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: ड्राइविंग स्कूलों पर एआरटीओ का शिकंजा, एक संस्थान सील, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: ड्राइविंग स्कूलों पर एआरटीओ का शिकंजा, एक संस्थान सील, वाहन जब्त
सड़क सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण चालक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र चंद बहादुर एवं (प्रवर्तन) कृष्ण चंद पलड़िया ने बुधवार को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रशिक्षण संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं, प्रशिक्षकों की योग्यता, सिमुलेटर मशीन, बायोमेट्रिक उपस्थिति, प्रशिक्षण वाहनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण की खबर से कई घंटे तक ड्राइविंग स्कूलों संचालकों में हड़कंप की स्थिती मची रही।
एआरटीओ (प्रशासन) बहादुर ने बताया कि सबसे पहले आरआर सिनेमा के पास स्थित सेव मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संस्थान का स्वामी, प्रबंधक और प्रशिक्षक मौके पर मौजूद नहीं मिला। संस्थान का परिसर प्रशिक्षण केंद्र की बजाय आवासीय उपयोग जैसा दिखाई दिया। यहां आवश्यक सूचना बोर्ड, यातायात संकेतक और प्रशिक्षण सामग्री भी नहीं मिली। सिमुलेटर मशीन और बायोमेट्रिक मशीन खराब पाई गईं, जबकि प्रशिक्षण से जुड़े जरूरी अभिलेख और रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराए गए। विभाग ने संस्थान संचालक को तत्काल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। दूसरा निरीक्षण आदर्श नगर स्थित शाकुम्भरी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में किया गया। जांच में पाया गया कि संस्थान के प्रशिक्षक निर्धारित योग्यता मानकों पर खरे नहीं उतरे। उनके पास व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाणपत्र और तकनीकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। संस्थान में सिमुलेटर मशीन, बायोमेट्रिक मशीन, कंप्यूटर प्रणाली, सड़क संकेतक बोर्ड, प्राथमिक उपचार पेटिका और अन्य प्रशिक्षण उपकरण भी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण वाहन यूके-17टीए0992 की जांच में वाहन का टैक्स नवीनतम नहीं मिला। वाहन की यांत्रिक स्थिति भी खराब पाई गई। इसके बाद वाहन का चालान कर उसे सीज कर दिया गया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने शाकुम्भरी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया। वहीं तीसरे निरीक्षण में एलाइट मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल नवीनीकरण प्रक्रिया के चलते बंद मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।