{"_id":"69bae817e81e9186bf087dcf","slug":"chemical-plant-manager-shot-condition-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1027-925156-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: केमिकल प्लांट मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: केमिकल प्लांट मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब इलाके में बुधवार देर शाम गोली मारने की सनसनीखेज वारदात हुई। एक केमिकल प्लांट के मैनेजर को पीछे से गोली मार दी गई। गोली कमर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मथुरा विहार कॉलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार (45) जो रघुनाथ के प्लॉट के पास स्थित एक केमिकल प्लांट में मैनेजर हैं। देर शाम दूध लेकर पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रघुनाथ के प्लॉट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनकी कमर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल होने के बावजूद दीपेंद्र कुमार ने साहस दिखाते हुए पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी दूसरा राउंड लोड कर रहा था। इस पर वह उसके पीछे दौड़ पड़े। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन खुद को घिरता देख वह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावर की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। घायल को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है जो रुड़की का निवासी है। प्रारंभिक जांच में कारोबार को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
Trending Videos