सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One quintal of buckwheat flour was destroyed and five samples were taken

Roorkee News: एक क्विंटल से कुट्टू का आटा नष्ट कराया, पांच नमूने लिए

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
One quintal of buckwheat flour was destroyed and five samples were taken
विज्ञापन
नवरात्र से पहले ही तहसील प्रशासन और खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर में कुट्टू के थोक व फुटकर विक्रेताओं और ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। छापे के दौरान दुकान पर मिले एक क्विंटल से अधिक कुट्टू के आटे को जब्त कर नष्ट कराया गया। साथ ही कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विभागीय कार्रवाई से कुट्टू विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
Trending Videos




जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, नायब तहसीलदार मधुकर जैन और संयुक्त टीम के साथ नगर में कार्रवाई की। इस दौरान गोवर्धनपुर मार्ग स्थित एक दुकान पर चार बैग में एक क्विंटल से अधिक कुट्टू आटा मिला। दुकानदार आटे की खरीद के बिल नहीं दिखा सका। बैग पर आटे के निर्माण व उपयोग की तिथि, निर्माता, बैच नंबर आदि से संबंधित कोई सूचना अंकित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर आटे को जब्त कर डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया गया। इसके बाद कुट्टू का आटा मंगवाने वाले ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उससे आटे को मंगवाने की बिल्टी और बिल आदि मांगे गए लेकिन ट्रांसपोर्टर बिल आदि नहीं दिखा सका। इस पर ट्रांसपोर्टर के कुट्टू के ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम ने अलग - अलग स्थानों से कुट्टू के चार और सिंघाड़ा आटे का एक नमूना लेकर सील किया गया। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आटे की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट आने पर इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आटा चक्कियों का भी निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed