फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dargah employee suspended over extortion at Dargah Sabir Pak

Roorkee News: दरगाह साबिर पाक में उगाही के मामले में दरगाह कर्मचारी निलंबित

Fri, 31 Jul 2026 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dargah employee suspended over extortion at Dargah Sabir Pak
दरगाह साबिर पाक में ठेकों के नाम पर कथित अवैध उगाही के आरोप में दरगाह कार्यालय के कर्मचारी (सेवक) सलीम अहमद उर्फ बिल्ला को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तहसीलदार रुड़की की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दरगाह कार्यालय को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है। इनमें दरगाह कार्यालय की ओर से जारी किए जाने वाले ठेकों के नाम पर कथित रूप से अवैध उगाही किए जाने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया जांच में दरगाह कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर इसे गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि इस प्रकरण से दरगाह कार्यालय की छवि धूमिल होने के साथ ही दरगाह की गोपनीयता और प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सलीम अहमद के खिलाफ पूर्व में भी दरगाह की गोपनीय जानकारी बाहर देने और अन्य लोगों को दरगाह से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने व दान रसीदों में कथित छेड़खानी से जुड़ी शिकायतें मिलीं थीं। इन मामलों में उन्हें कई बार निलंबित करने के बाद चेतावनी के साथ बहाल किया गया। उनके आचरण और व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दरगाह कर्मचारियों की ओर से साबिर पाक के नाम पर यूनियन गठित किए जाने के मामले में भी सलीम अहमद से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनकी ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नही पाया गया और इस मामले की जांच भी वर्तमान में लंबित है। जिस कारण उन्हें दोबारा से निलंबित किया। मामले की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार रुड़की को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नायब तहसीलदार रुड़की और दरगाह सुपरवाइजर इंतेखाब आलम को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed