सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to open the route from the Delhi-Dehradun Expressway to Roorkee

Roorkee News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रुड़की तक मार्ग खोलने की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to open the route from the Delhi-Dehradun Expressway to Roorkee
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र सौंपकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रुड़की तक तैयार हो चुके मार्ग को शीघ्र चालू कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि इससे दिल्ली से रुड़की की दूरी करीब 22 किलोमीटर कम हो जाएगी।


अपने पत्र में अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि बीते माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था जिससे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे से एक मार्ग रुड़की और हरिद्वार की ओर भी जाता है जो रुड़की तक लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है जबकि हरिद्वार तक के शेष निर्माण कार्य में अभी कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कम से कम रुड़की तक इस मार्ग को शीघ्र शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि ऐसा होने पर रुड़की और हरिद्वार आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रा समय में कमी आएगी और क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि यह विषय सीधे तौर पर जनहित से जुड़ा हुआ है और सांसद की सकारात्मक पहल से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को जल्द जनता के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed