सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tourist bus hits elderly woman on highway; she dies

Roorkee News: हाईवे पर टूरिस्ट बस ने वृद्ध महिला को टक्कर मारी, मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus hits elderly woman on highway; she dies
विज्ञापन
लक्सर-रुड़की हाईवे पर टूरिस्ट बस ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।


शनिवार दोपहर लक्सर-रुड़की हाईवे स्थित बसेड़ी गांव निवासी महिला जिंदी (70) हाईवे क्राॅस कर रही थी तभी रुड़की की ओर से आ रही एक टूरिस्ट बस ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी पर महिला के परिजन भी वहां आ गए। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से महिला को स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने हादसों पर रोष जताते हुए पुलिस से लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हादसे की वजह से हाईवे पर यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद हाईवे पर यातायात शुरू कराया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। इस बीच अस्पताल में महिला की मौत होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed