Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Amar Ujala Foundation blood donation camp on World Blood Donor Day hear what the noble donors had to say
{"_id":"6a2e9e51cab105a7ea02bf21","slug":"video-amar-ujala-foundation-blood-donation-camp-on-world-blood-donor-day-hear-what-the-noble-donors-had-to-say-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, सुनिए क्या बोले महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, सुनिए क्या बोले महादानी
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 32 यूनिट रक्तदान एकत्र हुआ।
रामनगर के वार्ड नंबर 25 के पार्षद पंकज सतीजा ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ अरविंद कुमार मिश्रा ने शिविर में पहुंचकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने मानव सेवा में सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रजत सैनी एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्र किया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अस्पताल की टीम में पवन कुमार कश्यप, अफजल, बिट्टू, शबाना आदि का सहयोग रहा। रक्तदाताओं में सुरजीत सोनकर, परिवर्तन कुमार, सुधांशु आत्रेय, शावेज, समीर आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।