सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DPRO removed following complaints

Roorkee News: शिकायतों के बाद हटाए गए डीपीआरओ

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
DPRO removed following complaints
विज्ञापन
जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायतों के बाद शासन ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। फिलहाल मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी समेत अन्य शिकायतकर्ताओं की ओर से करीब तीन माह पूर्व डीपीआरओ के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद शासन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आदेश जारी किए। विशेष सचिव पंचायतीराज डॉ. पराग मधुकर धकाते की ओर से जारी आदेश में शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित किए जाने का उल्लेख है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि शासनादेशों की अनदेखी करते हुए कुछ अधिकारियों को एक से अधिक न्याय पंचायतों का कार्यभार दिया गया जबकि अन्य को सीमित क्षेत्र में ही जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ग्राम प्रधानों पर अनावश्यक दबाव बनाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि आरोपों की पुष्टि के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed