फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Due to continuous rain, power supply was disrupted in many areas

Roorkee News: लगातार बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल

Thu, 09 Jul 2026 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Due to continuous rain, power supply was disrupted in many areas
लगातार हो रही बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रुड़की, ब्रह्मपुर और हिमालयन बिजलीघर आदि से जुड़े कई इलाकों में रात से ही बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट और जंपर फुंकने की शिकायतें सामने आईं। कई इलाकों में दो से तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार दोपहर तक भी आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके कारण शहर और देहात के कई बिजलीघर ब्रेकडाउन की चपेट में आ गए। सोलानीपुरम, अरोड़ा कॉलोनी, खंजरपुर, कलियर क्षेत्र, हरिद्वार रोड, सिविल लाइंस, रामनगर, ढंडेरा, पाडली, भंगेड़ी, जलालपुर, रेलवे रोड, चंद्रपुरी, आवास विकास, सैनिक कॉलोनी, लालकुर्ती, ब्रह्मपुर, आजाद नगर, पनियाला और सुभाष नगर समेत अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दिनभर बिजली की आंख-मिचौली से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां बाधित रही। बिजली न होने से लोगों को पेयजल सहित दैनिक जरूरतों के कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होना स्वाभाविक है। कई स्थानों पर फॉल्ट और अन्य तकनीकी खामियां आने से आपूर्ति बाधित हुई। विभाग की टीमें लगातार खराबियों को दूर कर बिजली व्यवस्था सामान्य करने में जुटी रहीं। मौसम सामान्य होने के साथ शेष क्षेत्रों में भी जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed