पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee attacked with an iron rod while returning home from the factory

Roorkee News: फैक्टरी से घर जा रहे कर्मचारी पर लोहे की राॅड से हमला

Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employee attacked with an iron rod while returning home from the factory
ड्यूटी समाप्त करके घर लौट रहे फैक्टरी कर्मचारी पर बाइक सवार हमलावरों ने लोहे की राॅड से वार कर बाइक सहित नीचे गिरा दिया। हमलावरों ने लोहे की राॅड और बेल्ट से उसे पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर तमंचे से गोली चलाने का भी प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर अलीपुर गांव निवासी मिथुन ने तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में कार्य करता है। आठ जून की रात 10 बजे वह फैक्टरी से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। बहादरपुर रेलवे फाटक पार करने के बाद पीछे से एक बाइक पर आए दो हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की राॅड से वार किया। इससे उसका हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


वह नीचे गिर गया। हमलावरों ने लोहे की राॅड और बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक हमलावर ने चाकू और दूसरे ने तमंचा निकालकर उसपर गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। इसी दौरान राहगीरों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मिथुन के अनुसार, पांच साल पहले भी उस पर जानलेवा हमला हुआ था। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed