सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Encroachment in Civil Lines Market, Vehicles Parked on the Road

Roorkee News: सिविल लाइन बाजार में अतिक्रमण, सड़क पर पार्क हो रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 17 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Civil Lines Market, Vehicles Parked on the Road
विज्ञापन
- पार्किंग की कमी, दुकानों के बाहर रखे प्रचार बोर्ड व अन्य सामग्री बनी जाम वजह
Trending Videos


रुड़की। सिविल लाइन बाजार में अतिक्रमण के चलते यहां की मुख्य सड़क वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बन चुकी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ तक सामान रखकर कब्जा जमाया हुआ है। बाजार में पार्किंग व्यवस्था न होने और दुकानों के बाहर अतिक्रमण के चलते खरीदारों को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे बाजार में आए दिन जाम लगता है। इसके साथ ही सरपट दौड़ रहे ई-रिक्शा के कारण भी लोगों को परेशानियां नेलनी पड़ रही है।

चंद्रशेखर चौक से लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी और शताब्दी द्वार तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के चार से पांच फीट आगे तक अतिक्रमण किया हुआ है। सिविल बाजार शहर के मुख्य बाजारों में एक है। इस कारण यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में गांव देहात तक के लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। खरीदारी के लिए ज्यादातर लोग निजी वाहनों आते हैं, ऐसे में बाजार पहुंचने पर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी वाहन खड़े करने में होती है। खरीदारी करने पहुंचे राकेश तोमर, अंशु शर्मा, कमलेश देवी आदि ने बताया कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों ने दुकान के बाहर भी अपने प्रचार बोर्ड और अन्य सामग्री को रखकर सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। इससे जाम लगने के साथ ही अन्य वाहनों के टकराने और चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। संबंधित विभाग को बाजार में अतिक्रमण पर रोक लगाने और पार्किंग की सुविधा मुहैया कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

एकाध दिन होती है कार्रवाई, फिर पसर जाता है है अतिक्रमण
- करीब तीन माह पूर्व नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया था। उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के चालान भी किए गए इसके बाद दावा किया गया हर सप्ताह अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया जाएगा। ढुलमुल रवैये के चलते फिर से अतिक्रमण ने पांव पसार लिए हैं। व्यापारी नेता नवीन गुलाटी का कहना है कि नगर निगम को प्रति दिन बाजारों की मॉनिटरिंग करनी होगी और पार्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा, तभी समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed