सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The car suddenly applied brakes and collided with a speeding tempo

Roorkee News: कार के अचानक ब्रेक मारने पर तेज रफ्तार टेंपो टकराया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The car suddenly applied brakes and collided with a speeding tempo
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर एक कार के चालक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे आ रहा टेंपो टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का शॉकर मुड़ गया और शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही हादसे में काेई हताहत नहीं हुआ। टेंपो चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया।
Trending Videos




रुड़की के शोरूम से कुछ लोग एक कार की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए दिल्ली मार्ग पर निकले थे। रविवार शाम 4.30 बजे जैसे ही वे आसफनगर के समीप एक निजी होटल के सामने पहुंचे तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे से आ रहा टेंपो कार से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद टेंपो के अगले पहिये का शॉकर मुड़ गया और शीशा टूट गया। हादसा होेते ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह टेंपो चालक राकिब को स्थानीय दुकानदारों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे मामूली चोट आई। वहीं कार में सवार लोग भी सही सलामत रहे। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों ने आपसी समझौते के तहत मामला निपटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed