सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vehicle loaded with rosewood caught

Roorkee News: शीशम की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicle loaded with rosewood caught
लक्सर में पकड़ा गया शीशम की लकड़ी से लदा वाहन ( विभाग )
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित शीशम की लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लकड़ी और वाहन को सीज कर दिया गया है।
Trending Videos




वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि अवैध पातन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग को लकड़ी से लदे एक वाहन के हरिद्वार मार्ग की ओर से आने की सूचना मिली थी। सूचना पर विभाग की टीम ने पीपली की ओर से केहड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक वाहन को रोक लिया। वाहन में प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले शीशम की लकड़ी लदी हुई थी। जानकारी करने पर वाहन चालक पेड़ को काटने और लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई अनुमति आदि नहीं दिखा सका। इस पर पकड़े गए वाहन और लकड़ी को सीज कर दिया गया है। आरोपी वाहन चालक कुर्बान निवासी ग्राम दौड़बसी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed