{"_id":"69e51d4373365e49cd0d8f11","slug":"accused-of-raping-a-minor-arrested-from-shamli-roorkee-news-c-5-1-drn1027-951005-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शामली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शामली से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो आदि धाराओं में केस दर्ज किया था।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 28 मार्च 2026 को कोतवाली में तहरीर दी थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र का अरुण खान उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप था कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम लगातार सर्विलांस और मुखबिर के जरिये आरोपी का पीछा कर रही थी। शनिवार को सटीक सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने शामली यूपी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी अरुण खान को धर दबोचा। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos