{"_id":"69f3625b31c2d82df90c0fc2","slug":"farmer-killed-in-collision-with-dumper-driver-flees-after-accident-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-154483-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद परिवार को सौंपा शव
बुग्गावाला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अमानतगढ़ के पास बृहस्पतिवार तड़के सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुग्गावाला क्षेत्र के हसनावाला से भूसा भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहारनपुर के रसूलपुर गांव की ओर जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे अमानतगढ़ के पास स्थित नानकसर ढाबे के पास सर्विस रोड पर डंपर ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड से जोरदार टक्कर मार दी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी अचानक और तेज हुई कि ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे रसूलपुर निवासी किसान इरशाद उर्फ भूरा (45) पुत्र फैजू सड़क पर गिर पड़े। गिरते ही पीछे से आ रहे डंपर के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कई ग्रामीण सवार थे, जो बाल-बाल बचे। हालांकि हादसे से सभी दहशत में हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी लेकिन परिजनों ने सामाजिक और धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अज्ञात डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। मृतक इरशाद उर्फ भूरा अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव रसूलपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Trending Videos