सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against farmer for irrigating crops using stolen electricity

Roorkee News: चोरी की बिजली से कर रहे थे सिंचाई, किसान पर प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against farmer for irrigating crops using stolen electricity
विज्ञापन
खेत में चोरी की बिजली से गन्ने और कृषि भूमि को पानी मिल रहा था। जांच में नलकूप का एक तार एलटी लाइन से जुड़ा मिला। ऊर्जा निगम की टीम ने कनेक्शन केबल को कब्जे में लेकर सील किया और नलकूप का लोड जांचा तो 5 एचपी की मोटर का भार मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

रुड़की कोतवाली को ब्रहमपुर बिजलीघर के अवर अभियंता राहुल गिरी ने बताया कि वह उपखंड अधिकारी अनीता और लाइनमैन स्टाफ के साथ 13 मई को शेरपुर के खेतों में नलकूपों को दिए गए कनेक्शनों की जांच कर रहे थे। इस बीच में राजकुमार निवासी शेरपुर के नलकूप पर पहुंचे। चेकिंग में पता चला कि एलटी लाइन से एक तार सीधे नलकूप से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चोरी की बिजली से पांच एचपी की मोटर चल रही थी। ऊर्जा निगम की टीम ने नलकूप का अवैध कनेक्शन तार को कब्जे में लिया। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी बिजली चोरी के केस की जांच कर रहे हैं। बिजली चोरी के आरोप में राजकुमार निवासी शेरपुर रुड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed